Awam Ki Khabar

Your Daily Dose of News

News

सांगीपुर पुलिस की मुस्तैदी से बची युवती की जान, नदी से सुरक्षित निकालकर परिजनों को सौंपा


प्रतापगढ़। सांगीपुर थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई और स्थानीय लोगों के सहयोग से नदी में कूदकर जान देने का प्रयास करने वाली एक युवती को सकुशल बचा लिया गया। पुलिस की तत्परता से समय रहते युवती को नदी से बाहर निकाल लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
पुलिस को सूचना मिली कि लालगंज थाना क्षेत्र के निवाजी का पुरवा खालसा गांव की रहने वाली एक युवती नदी में कूद गई है। सूचना मिलते ही सांगीपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।
काफी प्रयास के बाद युवती को सुरक्षित नदी से बाहर निकाल लिया गया। उसकी स्थिति सामान्य होने पर पुलिस ने उसे उसकी मां और बहन के सुपुर्द कर दिया।
इस मानवीय और त्वरित कार्रवाई के लिए परिजनों ने सांगीपुर पुलिस का आभार जताया। पुलिस की सतर्कता और समय पर की गई कार्रवाई से एक बहुमूल्य जीवन सुरक्षित बचाया जा सका।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *