Awam Ki Khabar

Your Daily Dose of News

News

कोहंडौर में 13 सितंबर को होगी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, विजेताओं को मिलेंगे लैपटॉप

प्रतापगढ़। क्षेत्र के विद्यार्थियों में सामान्य ज्ञान एवं प्रतियोगी भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नेताजी सुभाष चंद्र बोस वेलफेयर सोसाइटी, कोहंडौर की ओर से इस वर्ष भी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में कक्षा 9 से 12 तक के छात्र-छात्राएं प्रतिभाग कर सकेंगे।
सोसाइटी के अनुसार प्रतियोगिता 13 सितंबर 2026 (रविवार) को आयोजित होगी, जबकि विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार 25 अक्टूबर 2026 (रविवार) को प्रदान किए जाएंगे।
प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को लैपटॉप प्रदान किए जाएंगे। इसके अलावा अन्य प्रतिभागियों को भी सांत्वना पुरस्कार दिए जाने की व्यवस्था की गई है। पुरस्कार वितरण के दिन सभी बच्चों के लिए भोजन की व्यवस्था भी रहेगी।
सोसाइटी की ओर से बताया गया कि प्रतियोगिता के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। आयोजकों ने क्षेत्र के सभी विद्यालयों के विद्यार्थियों और अभिभावकों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है।
प्रतियोगिता से संबंधित जानकारी के लिए 9748936335, 9795708201 और 9198356111 नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है। सोसाइटी के प्रबंधक हबीबुर्रहमान, अध्यक्ष एडवोकेट अजीम उल्ला और उपाध्यक्ष एडवोकेट जावेद अख्तर ने विद्यार्थियों से प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *