Awam Ki Khabar

Your Daily Dose of News

News

प्रतापगढ़ में 3 अगस्त को निकलेगा मोहर्रम की नवीं चेहल्लम का ऐतिहासिक जुलूस-हैदर अली

मोहर्रम कमेटी अध्यक्ष

प्रतापगढ़।
जनपद प्रतापगढ़ में 3 अगस्त को मोहर्रम की नवीं चेहल्लम का ऐतिहासिक जुलूस पूरी अकीदत, अदब और एहतराम के साथ निकाला जाएगा। जुलूस की सरपरस्ती मोहर्रम कमेटी ट्रस्ट प्रतापगढ़ के अध्यक्ष हैदर अली करेंगे।

जुलूस खुशखुशवापुर स्थित हुसैनी इमामबाड़ा एवं बुड्ढा ताजिया इमामबाड़ा से निकलेगा इसके साथ जाबाज़ अखाड़ा भी शामिल रहेगा। जुलूस भंगवाचुंगी होते हुए टक्करगंज पहुँचेगा, जहाँ अलम शरीफ एवं बुर्राक,डंका शामिल होंगे। इसके बाद जुलूस पुराना मालगोदाम पहुँचेगा, जहाँ लोको अखाड़ा, बुर्राक, ताजिया और लंगर,डंका जुलूस में शामिल होंगे।

पुराना मालगोदाम से आगे बढ़ते हुए जुलूस सदर तहसील पहुँचेगा, जहाँ कादरिया इमामबाड़ा का अलम शरीफ भी जुलूस में शामिल होगा। इसके पश्चात जुलूस अपनी पारंपरिक शान के साथ पंजाबी मार्केट, श्रीराम चौराहा, बजाजा रोड, भरत चौक, जामा मस्जिद चौराहा और घंटाघर होते हुए पुनः सदर तहसील, पुराना मालगोदाम चौराहा, भंगवाचुंगी से होकर खुशखुशवापुर में संपन्न होगा।

मोहर्रम कमेटी ट्रस्ट ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे जुलूस में शामिल होकर शांति, भाईचारे और अनुशासन बनाए रखें तथा प्रशासन का सहयोग करें।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष फरीद आलम, सचिव शकील अहमद (लल्लन शेख), मेराज खान, मुख्तार सिद्दीकी, दिलशाद अहमद, मुराद अली, नौशाद अहमद, मोहम्मद लईक, मोहम्मद साहरून, आमिर, अहद, सलमान, सद्दाम हुसैन, रियाजुद्दीन, रफीक, मिन्टू, साहिल, सैफ, अशरफ अली, रेहान, फ़ज़ल, आदिल सहित मोहर्रम कमेटी ट्रस्ट के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहेंगे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *