
प्रतापगढ़ (आसपुर देवसरा), 12 अप्रैल। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चल रहे सख्त अभियान के तहत थाना आसपुर देवसरा पुलिस ने एक बार फिर प्रभावी कार्रवाई करते हुए 3 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों में हड़कंप मच गया है, वहीं आमजन में पुलिस के प्रति भरोसा मजबूत हुआ है।
दीपक भूकर के निर्देशन में चल रहे अभियान के क्रम में थाना आसपुर देवसरा की टीम लगातार सक्रिय है। इसी क्रम में उपनिरीक्षक अखिलेश सिंह ने कांस्टेबल शिवशंकर यादव और विजय यादव के साथ क्षेत्र में सघन चेकिंग व वांछित अभियुक्तों की तलाश के दौरान यह सफलता हासिल की।
दो वारंटी एक साथ गिरफ्तार:
पुलिस टीम ने बीबीपुर मुस्तक गांव से रामकेवल यादव (58 वर्ष) और नन्दलाल यादव को उनके घर के पास से गिरफ्तार किया। दोनों अभियुक्त लंबे समय से फरार चल रहे थे।
तीसरा आरोपी भी दबोचा गया:
इसके अलावा सैलखा गांव निवासी छोटेलाल को भी पुलिस ने उसके घर के पास से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस द्वारा तीनों अभियुक्तों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय भेज दिया गया है।
इस सफल कार्रवाई से यह स्पष्ट संदेश गया है कि कानून से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी सूरत में अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा।
