Awam Ki Khabar

Your Daily Dose of News

News

प्रतापगढ़: असिस्टेंट कमिश्नर बने अशोक कुमार सिंह का मांधाता मोड़ पर भव्य स्वागत


प्रतापगढ़। जनपद के भवानीपुर (विश्वनाथगंज) निवासी अशोक कुमार सिंह ने यूपीपीसीएस परीक्षा उत्तीर्ण कर असिस्टेंट कमिश्नर (वाणिज्य) पद पर चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। पहली बार सफलता हासिल करने के बाद जब वह मांधाता मोड़ पहुंचे, तो क्षेत्रवासियों ने उनका जोरदार स्वागत किया।
इस अवसर पर पूर्व प्रधान व जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी अरुण सिंह राजू के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने अशोक कुमार सिंह को माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे और उन्होंने इस उपलब्धि पर खुशी जताई।
स्वागत समारोह में सतीश सिंह (मास्टर साहब), भीम सिंह, हरकेश सिंह, मुन्नू सिंह (बीडीसी), चिंटू सिंह, अशोक सिंह चौहान, गुड्डू सिंह, राजेश सिंह (राजा), नीरज सिंह सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि अशोक कुमार सिंह की सफलता युवाओं के लिए प्रेरणा है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है और लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *