Awam Ki Khabar

Your Daily Dose of News

News

इमदाद फाउंडेशन के जिम्मेदार साथी शाह जफर ने दिल्ली में संस्थापक मोहम्मद मसूद से की मुलाकात

दिल्ली में मुलाकात

नई दिल्ली। इमदाद फाउंडेशन के सक्रिय जिम्मेदार साथी शाह जफर मेरठ से दिल्ली पहुंचकर फाउंडेशन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद मसूद से शिष्टाचार एवं संगठनात्मक मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच समाज सेवा, शिक्षा, राहत कार्यों तथा संगठन के भविष्य की योजनाओं समेत विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।

राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद मसूद ने कहा कि शाह जफर पिछले पांच वर्षों से इमदाद फाउंडेशन से जुड़े हुए हैं और संस्था के विभिन्न सेवा कार्यों में समर्पित भाव से योगदान दे रहे हैं। उन्होंने उनके समर्पण और समाज के प्रति सेवा भावना की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यकर्ताओं से संगठन को निरंतर मजबूती मिलती है।

मुलाकात के दौरान शाह जफर ने भी समाज और कौम की बेहतरी के लिए फाउंडेशन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी गतिविधियों को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया। दोनों ने शिक्षा, राहत एवं सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में मिलकर और प्रभावी ढंग से कार्य करने पर सहमति व्यक्त की।

इस अवसर पर मोहम्मद मसूद ने कहा कि समाज की सेवा के लिए समर्पित लोगों का साथ संगठन की सबसे बड़ी ताकत है और इसी सहयोग से इमदाद फाउंडेशन लगातार जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाने का कार्य कर रहा है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *