
प्रतापगढ़ के कंधई थाना क्षेत्र में पुलिस कर्मियों पर गंभीर आरोप लगने का मामला सामने आया है।
पीड़िता सदरून निशा पत्नी गुलाम हुसैन निवासी ग्राम गुतौली ने पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ को शिकायती पत्र देकर चौकी के दो सिपाहियों पर नाबालिग को चौकी ले जाकर मारपीट करने, गाली-गलौज करने, 5 हजार रुपये की उगाही करने तथा झूठे मुकदमे में फंसाने और एनकाउंटर की धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।
पीड़िता का कहना है कि पुलिस कर्मियों की कथित कार्रवाई से उनका परिवार भय और दहशत में है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का दौर तेज है, वहीं अब सभी की नजर पुलिस प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हुई है।

