Awam Ki Khabar

Your Daily Dose of News

News

प्रतापगढ़ में AIMIM का विस्तार, सैकड़ों लोगों ने ग्रहण की पार्टी की सदस्यता

जिला अध्यक्ष नयइर कदीर ने सौंपा मनोनयन पत्र
जनचौपाल में बोलते नेता
AIMIM प्रतापगढ़ ने लगाई चौपाल


प्रतापगढ़, 16 अगस्त 2026। नगर पंचायत प्रतापगढ़ सिटी में रविवार को AIMIM की ओर से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम पूर्व प्रधान मोहम्मद मुकीम खान के नेतृत्व में आयोजित हुआ, जिसमें सैकड़ों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
कार्यक्रम में पूर्वांचल अध्यक्ष जनाब इसरार अहमद के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व तथा जिला अध्यक्ष जनाब नइयर कदीर के प्रयासों से पार्टी के संगठनात्मक विस्तार पर चर्चा की गई। पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि जिले में संगठन को लगातार मजबूत किया जा रहा है और आने वाले समय में पार्टी को बूथ स्तर तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश संयुक्त सचिव मोहम्मद सलीम अंसारी, पूर्वांचल सचिव निजामुद्दीन, जिला अध्यक्ष नइयर कदीर, जिला मुख्य महासचिव इंजीनियर अब्दुल्लाह अंसारी, जिला युवा अध्यक्ष मसूद ओसामा, जिला महासचिव शफीक, जिला सचिव शब्बन सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान पूर्व प्रधान मोहम्मद मुकीम खान को AIMIM प्रतापगढ़ का जिला सचिव मनोनीत किया गया। इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में आफताब अंसारी, मोहम्मद इस्माइल, नुमान, रेहान अहमद, शाहबाज़ अहमद, अदनान अली, रियाज अहमद, मोहम्मद नयाब, मोहम्मद साहिल, सलमान खान, अयूब खान, मोहम्मद हलीम, नसीम अहमद, अल्ताफ अहमद समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *