Awam Ki Khabar

Your Daily Dose of News

News

प्रतापगढ़: बसपा सुप्रीमो मायावती से मिले विश्वनाथगंज के भावी प्रत्याशी ई. जे. बी. सिंह, लिया राजनीतिक मार्गदर्शन

प्रतापगढ़: बसपा सुप्रीमो मायावती से मिले विश्वनाथगंज के भावी प्रत्याशी ई. जे. बी. सिंह, लिया राजनीतिक मार्गदर्शन
प्रतापगढ़। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के विश्वनाथगंज विधानसभा क्षेत्र के भावी प्रत्याशी ई. जे. बी. सिंह ने लखनऊ स्थित आवास पर बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती से शिष्टाचार मुलाकात कर उनका आशीर्वाद एवं राजनीतिक मार्गदर्शन प्राप्त किया।
ई. जे. बी. सिंह ने बताया कि मुलाकात के दौरान आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा जनसंपर्क अभियान को और प्रभावी बनाने जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि वह पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि सरकारी सेवा से सेवानिवृत्त होने के बाद पिछले चार वर्षों से विश्वनाथगंज विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय जनसंपर्क कर रहे हैं। साथ ही पिछले दो वर्षों से बसपा संगठन के निर्देशन में पार्टी की नीतियों के प्रचार-प्रसार में जुटे हुए हैं।
ई. जे. बी. सिंह ने कहा कि मायावती बहुजन समाज, दलितों, पिछड़ों और वंचित वर्गों की सशक्त आवाज हैं। उन्होंने उनके प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में पार्टी को मजबूत बनाने तथा विश्वनाथगंज विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान को और व्यापक करने के लिए वह पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते रहेंगे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *