
प्रतापगढ़, 27 जुलाई। पुलिस अधीक्षक श्री दीपक भूकर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस ने अपहरण के एक मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) श्री आलोक कुमार एवं क्षेत्राधिकारी नगर श्री आशुतोष मिश्रा के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी श्री सुभाष कुमार यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र भ्रमण, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग के साथ वांछित अभियुक्तों की तलाश कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर थाना कोतवाली नगर में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 373/2026, धारा 137(2)/87/142 बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त अब्दुल गफ्फार (56 वर्ष) निवासी ग्राम गोड़े, थाना कोतवाली नगर को उसके घर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तारी की कार्रवाई उपनिरीक्षक अंकित तिवारी, कांस्टेबल जितेन्द्र सिंह, विकास कुमार एवं अनिल कुमार यादव की टीम ने की। पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।