Awam Ki Khabar

Your Daily Dose of News

News

पट्टी पुलिस ने किया 10-12 अज्ञात पर गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज

दुष्कर्म, पॉक्सो एवं अपहरण के आरोपी गुलजार अहमद के चिकित्सीय परीक्षण के दौरान सीएचसी परिसर में हंगामे के मामले में पुलिस ने 10-12 अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
पट्टी कोतवाली के कस्बा इंचार्ज प्रशांत कटियार की तहरीर के अनुसार आरोपी गुलजार अहमद निवासी सधईपुर को न्यायालय में पेश करने से पूर्व चिकित्सीय परीक्षण के लिए सीएचसी ले जाया गया था। इस दौरान उप निरीक्षक विजय कुमार यादव, कांस्टेबल अभिनव सिंह, अविनाश यादव, अविनाश पटेल सहित पुलिस बल मौजूद था।
आरोप है कि चिकित्सीय परीक्षण के बाद मौके पर मौजूद कुछ लोग उत्तेजित होकर अभियुक्त के साथ गाली-गलौज करने लगे तथा जान से मारने की धमकी दी। पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता करते हुए सरकारी वाहन से अभियुक्त को खींचकर बाहर निकालने और मारपीट करने का प्रयास किया गया।
घटना के दौरान सीएचसी परिसर में अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह अभियुक्त को सुरक्षित निकालकर न्यायालय में प्रस्तुत किया।
पुलिस ने मामले में बलवा, सरकारी कार्य में बाधा, पुलिस कर्मियों से हाथापाई एवं बल प्रयोग सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *