Awam Ki Khabar

Your Daily Dose of News

News

इमदाद फाउंडेशन मनाएगा 5वां स्थापना दिवस

शिक्षा और समाज सेवा को समर्पित होगा विशेष कार्यक्रम

प्रतापगढ़ में सामाजिक एवं शैक्षिक क्षेत्र में कार्यरत इमदाद फाउंडेशन अपने स्थापना के 5 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 31 मई 2026 को भव्य कार्यक्रम आयोजित करेगा। यह आयोजन सुबह 9:30 बजे रिशभ कॉम्प्लेक्स (मैरेज हॉल) प्रतापगढ़ में सम्पन्न होगा।

फाउंडेशन द्वारा आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में शिक्षा, समाज सेवा और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य को लेकर विभिन्न प्रेरणादायक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। कार्यक्रम में विशेष अतिथियों की उपस्थिति भी रहेगी, जो युवाओं और विद्यार्थियों को शिक्षा एवं सामाजिक जागरूकता के लिए प्रेरित करेंगे।

इमदाद फाउंडेशन पिछले पांच वर्षों से जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा, सामाजिक सहयोग और जनसेवा के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रहा है। संस्था का उद्देश्य “हर बच्चे तक तालीम की रोशनी पहुंचाना” और समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

कार्यक्रम को लेकर संस्था के पदाधिकारियों ने अधिक से अधिक लोगों से शामिल होकर इस सामाजिक अभियान को मजबूत बनाने की अपील की है। आयोजकों के अनुसार समारोह में शिक्षा, सेवा और सामाजिक एकता से जुड़े कई महत्वपूर्ण संदेश दिए जाएंगे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *