



प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश
कृष्णा पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव
छोटे-छोटे बच्चों ने प्रस्तुत किए मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम।
नगर पंचायत हीरागंज बाजार के लक्ष्मीगंज स्थित कृष्णा पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को विद्यालय का वार्षिकोत्सव धूमधाम से आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा नेता अभय प्रताप सिंह पप्पन द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया।
इसके बाद विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, “राधा तेरी चुनरी”, “हवा हवाई” तथा फॉर्च्यूनर हरियाणवी सांग समेत समाज पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों पर आधारित कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिन्हें देखकर उपस्थित लोग मंत्रमुग्ध हो गए।
मुख्य अतिथि अभय प्रताप सिंह पप्पन ने अभिभावकों और छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा ही विकास की जननी है। शिक्षा के बिना मनुष्य का जीवन अधूरा है। उन्होंने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि यह विद्यालय क्षेत्र में आधुनिक शिक्षा का एक अच्छा केंद्र बन रहा है, जो सराहनीय है।
खंड शिक्षा अधिकारी बाबागंज आशीष मिश्रा ने भी अभिभावकों से बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की अपील की।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक अखिलेश मिश्रा, योगेश मिश्रा पिंटू, पूनम, पल्लवी, विद्या भारती, विजयलक्ष्मी, सोनम, काशी पांडे, गया प्रसाद तिवारी, भुलई, डॉ. मनोज शुक्ला, दिनेश चंद मिश्रा, शिवकुमार यादव, मनोज यादव, अशोक सिंह समेत बड़ी संख्या में अभिभावक, छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालक विद्यालय के शिक्षक विनोद तिवारी और पूनम द्वारा किया गया।


