Awam Ki Khabar

Your Daily Dose of News

News

स्टेडियम प्रतापगढ़ में जिला स्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप सम्पन्न


प्रतापगढ़ बी.बी.एस. पब्लिक इंटर कॉलेज वरना कुंडा बना चैंपियन, संगम इंटरनेशनल स्कूल उपविजेता
प्रतापगढ़। आज दिनांक 01 मार्च 2026 को स्टेडियम प्रतापगढ़ में आयोजित जिला स्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप का आयोजन भव्य एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रतियोगिता की मुख्य अतिथि जिला क्रीड़ा अधिकारी श्रीमती पूनम लता राज तथा विशिष्ट अतिथि उपक्रीड़ा अधिकारी एवं ताइक्वांडो प्रशिक्षक श्री रणजीत यादव की गरिमामयी उपस्थिति में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में बी.बी.एस. पब्लिक इंटर कॉलेज वरना कुंडा की टीम ने 66 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल करते हुए चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया, जबकि 45 अंकों के साथ संगम इंटरनेशनल स्कूल प्रतापगढ़ ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में बी.बी.एस. पब्लिक इंटर कॉलेज वरना कुंडा, संगम इंटरनेशनल स्कूल प्रतापगढ़, मालती इंटर कॉलेज प्रतापगढ़ सहित स्टेडियम में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
प्रतियोगिता की आयोजन सचिव कीर्ति यादव ने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, निर्णायकों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार की प्रतियोगिताओं के आयोजन की निरंतरता बनाए रखने की बात कही। प्रतियोगिता के समापन समारोह का संचालन क्रिकेट प्रशिक्षक आदित्य शुक्ला द्वारा किया गया।
पदक विजेता खिलाड़ी सूची
स्वर्ण पदक:
श्रद्धा गुप्ता, ग्रेसी राव, अपेक्षा, दीपांजलि, वैष्णवी, रिया, शिवांगी, याशी, अंशिका, आयुष गुप्ता, आफ़ताब अहमद, अंश, आदित्य तिवारी, दीपक, हरप्रीत, योगंतर, समर गुप्ता, अमित, आरुष जायसवाल, श्रेयांश यादव।
रजत पदक:
आराध्या ओझा, अंशी, वेदिका यादव, आशिता, साज़िगा अशरफ़ी, शिह्हा, आयुष, युवराज, यशवंत मिश्रा, दीप, विनायक शर्मा, देवांश गुप्ता, सार्थक, अंशुमान दुबे।
कांस्य पदक:
शिवाय श्रीवास्तव, उर्वांग, शौर्य प्रताप सिंह, समर गुप्ता, ऋषि शुक्ला, त्रिशा मौर्य, इरम हरीम, गार्गी सिंह, अनिमा, सास्रिका, अंशी, श्रेया गुप्ता।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *