स्मार्ट कप लेदर बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट में पहुँचे जेसीआई महामंत्री महफूज हसन, आयोजकों ने किया सम्मान

देल्हूपुर (प्रतापगढ़)।
स्मार्ट कप लेदर बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट, देल्हूपुर में जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया (JCI) प्रतापगढ़ के महामंत्री महफूज हसन पत्रकार के आगमन पर आयोजकों द्वारा माल्यार्पण कर भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर मास्टर मुजीब एवं गुलज़ार ने उनका इस्तकबाल किया।
समारोह को संबोधित करते हुए महामंत्री महफूज हसन ने कहा कि इस तरह के खेल आयोजनों से न केवल शरीर को ऊर्जा और स्फूर्ति मिलती है, बल्कि आपसी सौहार्द और भाईचारा भी मजबूत होता है। उन्होंने कहा कि ऐसे ही आयोजनों से निकलकर खिलाड़ी आगे चलकर देश और प्रदेश स्तर पर अपने जनपद प्रतापगढ़ का नाम रोशन करते हैं।
उन्होंने युवाओं से खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने और अनुशासन व मेहनत के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

