Awam Ki Khabar

Your Daily Dose of News

News

450 से अधिक छात्र-छात्राओं ने दी सामान्य ज्ञान परीक्षा, नेताजी सुभाष चंद्र बोस वेलफेयर सोसाइटी का एक और सराहनीय प्रयास

नेताजी सुभाष चंद्र बोस वेलफेयर सोसाइटी
परीक्षा देते छात्र छात्राऐ
परीक्षा के बाद बाहर निकलते छात्र छात्राऐ


प्रतापगढ़। विद्यार्थियों में शिक्षा, सामान्य ज्ञान और प्रतियोगी भावना को बढ़ावा देने की दिशा में नेताजी सुभाष चंद्र बोस वेलफेयर सोसाइटी, कोहंडौर ने एक और सराहनीय पहल की है। संस्था की ओर से आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता रविवार को उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। प्रतियोगिता में दो दर्जन से अधिक विद्यालयों के लगभग 450 छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
परीक्षा के दौरान छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह और आत्मविश्वास देखने को मिला। संस्था की इस पहल की क्षेत्र में सराहना की जा रही है। सोसाइटी का उद्देश्य विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारना, उनमें सामान्य ज्ञान के प्रति रुचि पैदा करना और उन्हें भविष्य की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करना है।
प्रतियोगिता में समाज के प्रबुद्ध एवं बुद्धिजीवी लोगों के साथ शिक्षकगण भी मौजूद रहे। सोसाइटी के प्रबंधक हबीबुर्रहमान ने बताया कि परीक्षा का परिणाम 25 अक्टूबर 2026 को घोषित किया जाएगा। परिणाम के बाद संस्था की ओर से भव्य पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को लैपटॉप देकर सम्मानित किया जाएगा। वहीं परीक्षा में शामिल होने वाले सभी छात्र-छात्राओं को सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किया जाएगा। संस्था के इस निर्णय से विद्यार्थियों में खुशी और उत्साह का माहौल है।
सोसाइटी के पदाधिकारियों ने कहा कि संस्था भविष्य में भी विद्यार्थियों के हित में इस तरह के शैक्षिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी। क्षेत्र के बच्चों को एक मंच उपलब्ध कराकर उनकी प्रतिभा को सम्मानित करने का यह प्रयास निश्चित रूप से संस्था की एक और सराहनीय पहल है।
कार्यक्रम में सोसाइटी के अध्यक्ष अजीम उल्ला, उपाध्यक्ष जमीर असगर, उर्मिला सरोज, राहुल सोनी, डी.के. सिंह, सिद्धनाथ मिश्रा, हरितखान, वसीम आदिशबाज , अजमान खान, रामनाथ, एजाज, इश्तियाक, अशुतोष पाठक, कौशिक इकराम, महफूज, संदीप, नादिर, तारिक, हजरत, दिनेश सरोज, आमिर लखनऊ, आशोक, महेंद्र, विजयलक्ष्मी, किरन, फैसल, कमाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *