Awam Ki Khabar

Your Daily Dose of News

News

पेट्रोल, डीजल और गैस की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन


प्रतापगढ़। कांग्रेस जिला अध्यक्ष  के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल, डीजल एवं रसोई गैस की बढ़ती कीमतों तथा नीट परीक्षा में कथित धांधली के विरोध में प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता बुग्गी पर गैस सिलेंडर रखकर विरोध मार्च निकालते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए महंगाई और परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की मांग उठाई।
कलेक्ट्रेट पहुंचकर कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने महामहिम राष्ट्रपति महोदया को संबोधित ज्ञापन अपर उप जिलाधिकारी  के माध्यम से सौंपा। ज्ञापन में बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण लगाने तथा नीट परीक्षा में हुई कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई से आम जनता परेशान है, जबकि युवाओं का भविष्य प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ियों के कारण प्रभावित हो रहा है। उन्होंने सरकार से जनता और छात्रों के हित में तत्काल ठोस कदम उठाने की मांग की।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *