Awam Ki Khabar

Your Daily Dose of News

News

जूनियर बार एसोसिएशन अध्यक्ष करुणाशंकर मिश्रा का भव्य स्वागत


प्रतापगढ़।
जनपद के थाना अन्तू क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत अन्तू के नेवढ़िया वार्ड में जूनियर बार एसोसिएशन प्रतापगढ़ के अध्यक्ष करुणाशंकर मिश्रा का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन नीरज इंसान एडवोकेट द्वारा किया गया।
समारोह की अध्यक्षता महेश मिश्रा एडवोकेट ने की, जबकि संचालन राजकुमार सिंह एडवोकेट ने किया। इस अवसर पर अध्यक्ष करुणाशंकर मिश्रा को फूलमाला एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने करुणाशंकर मिश्रा को बधाई देते हुए उनके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।
इस अवसर पर नगर पंचायत अन्तू के अध्यक्ष संजय सोनी, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह, महेश मिश्रा एडवोकेट, रोहित सोनी, रविंद्र मिश्रा एडवोकेट, राम अवतार मिश्रा एडवोकेट, चंद्रभान मिश्रा एडवोकेट, डिंपल मिश्रा एडवोकेट, प्रदीप कुमार सरोज एडवोकेट, छंगू राम वर्मा, अशोक सिंह (गोकुलपुर), सुभाष मिश्रा एडवोकेट, प्रदीप कुमार बरनवाल, पिंटू मिश्रा, अजीत मोदनवाल एडवोकेट, मुन्ना ककरहा, पवन दुबेदी, कौशलेंद्र मिश्र, राजेश यादव एडवोकेट, हरिशंकर मिश्र एडवोकेट, धर्मेन्द्र सिंह सभासद, राजीव सिंह उर्फ मुन्ना सभासद, मुन्ना शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *