Awam Ki Khabar

Your Daily Dose of News

News

पढ़ेंगे और बढ़ेंगे” मिशन को ज़मीनी स्तर पर मजबूत करते हुए जिला पंचायत सदस्य के भावी प्रत्याशी डॉ. शेख अकील

प्रतापगढ़ पढ़ेंगे और बढ़ेंगे” मिशन को ज़मीनी स्तर पर मजबूत करते हुए जिला पंचायत सदस्य के भावी प्रत्याशी डॉ. शेख अकील ने स्कूल के बच्चों के बीच पहुंचकर शिक्षा और जागरूकता का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों के हाथों में कलम ✍️ देकर तालीम के महत्व को रेखांकित किया।
डॉ. शेख अकील ने कहा कि “पढ़ेंगे तभी बढ़ेंगे—यही हमारा संकल्प है और यही समाज को आगे ले जाने की संकल्पना भी है।” उन्होंने कलम को केवल स्याही का साधन नहीं, बल्कि सोच की आवाज़ बताया। उनका कहना था कि कलम ज़ुल्म के खिलाफ खड़ी होती है, हक़ का रास्ता दिखाती है और बेआवाज़ लोगों को आवाज़ देने का काम करती है।
उन्होंने यह भी कहा कि तलवार से अधिक ताक़तवर कलम होती है, क्योंकि यह दिलों और दिमाग़ों को बदलने की क्षमता रखती है। “जब कलम चलेगी, तभी क़ौम आगे बढ़ेगी,” ऐसा संदेश उन्होंने बच्चों और अभिभावकों को दिया।
गौरतलब है कि डॉ. शेख अकील इन दिनों लगातार क्षेत्र भ्रमण पर हैं और जनसंपर्क के दौरान लोगों से शिक्षा, विकास और जागरूकता के मुद्दों पर संवाद करते हुए अपने लिए जनसमर्थन भी मांग रहे हैं।
#पढ़ेंगे #समझेंगे #आगे_बढ़ेंगे

अकील ने स्कूल के बच्चों के बीच पहुंचकर शिक्षा और जागरूकता का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों के हाथों में कलम ✍️ देकर तालीम के महत्व को रेखांकित किया।
डॉ. शेख अकील ने कहा कि “पढ़ेंगे तभी बढ़ेंगे—यही हमारा संकल्प है और यही समाज को आगे ले जाने की संकल्पना भी है।” उन्होंने कलम को केवल स्याही का साधन नहीं, बल्कि सोच की आवाज़ बताया। उनका कहना था कि कलम ज़ुल्म के खिलाफ खड़ी होती है, हक़ का रास्ता दिखाती है और बेआवाज़ लोगों को आवाज़ देने का काम करती है।
उन्होंने यह भी कहा कि तलवार से अधिक ताक़तवर कलम होती है, क्योंकि यह दिलों और दिमाग़ों को बदलने की क्षमता रखती है। “जब कलम चलेगी, तभी क़ौम आगे बढ़ेगी,” ऐसा संदेश उन्होंने बच्चों और अभिभावकों को दिया।
गौरतलब है कि डॉ. शेख अकील इन दिनों लगातार क्षेत्र भ्रमण पर हैं और जनसंपर्क के दौरान लोगों से शिक्षा, विकास और जागरूकता के मुद्दों पर संवाद करते हुए अपने लिए जनसमर्थन भी मांग रहे हैं।
#पढ़ेंगे #समझेंगे #आगे_बढ़ेंगे

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *