Awam Ki Khabar

Your Daily Dose of News

News

रघुराज प्रताप सिंह राजा भईया  के जन्मदिन के अवसर पर नवजीवन हॉस्पिटल द्वारा आयोजित हुआ स्वैच्छिक रक्तदान शिविर

नवजीवन हॉस्पिटल द्वारा आयोजित हुआ रक्तदान शिविर

माननीय राजा भैया जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आज दिनांक 31 अक्टूबर 25 को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन नवजीवन अस्पताल बिहार रोड नहर के बगल श्री साके सिंह, श्री संतोष सिंह कुंडा ब्लॉक प्रमुख जी के द्वारा फीता काट के रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया गया जिसमें सहयोगी संस्था आशा चैरिटेबल ब्लड सेंटर बलीपुर प्रतापगढ़ संपन्न कराया गया।
रक्तदान शिविर में कुल 21 रक्तदाताओं ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। रक्तदाताओं में प्रमुख रूप से जितेंद्र बहादुर सिंह, शशांक शुक्ला, दीपक पटेल,अनुराग सिंह, मोहम्मद फैसल, अमित मिश्रा, आर्यन सिंह, राहुल कुमार सरोज, मनीष कुमार, सिंटू मिश्रा, सचिन केसरवानी आदि लोगों ने रक्तदान किया। समस्त रक्तदाताओं को ब्लड बैंक पदाधिकारियों द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
आज के इस मौके पर डॉ रोहित सिंह जी,अमित सिंह (संचालक-आशा चैरिटेबल ब्लड बैंक),अनुज सिंह,मनु राधा,अंतिमा, आकाश,अनुकृति, राजेंद्र,मोहन आदि लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *