
प्रतापगढ़। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देश पर वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोहंडौर पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस टीम ने न्यायालय से संबंधित मामले में दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
थाना कोहंडौर पुलिस क्षेत्र में देखभाल, तलाश वांछित/वारंटी अभियुक्तों तथा संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना एवं कार्रवाई के आधार पर मु0नं0 8622/2021, अ0सं0 137/11, धारा 323/506 भादवि, थाना कोहंडौर से संबंधित वारंटी अभियुक्त रामनाथ पुत्र जियालाल (47 वर्ष) तथा विक्रम उर्फ धमकड़ पुत्र जियालाल (32 वर्ष) निवासीगण ग्राम उसका, थाना कोहंडौर, जनपद प्रतापगढ़ को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों को आवश्यक विधिक कार्रवाई के लिए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
पुलिस टीम में उपनिरीक्षक उमेश प्रताप सिंह के साथ कांस्टेबल अजय गौड़ शामिल रहे।
