Awam Ki Khabar

Your Daily Dose of News

News

फायरिंग व मारपीट के मामले में 62 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, दो लकड़ी के फट्टे व खोखा बरामद


प्रतापगढ़। दिलीपपुर थाना क्षेत्र में फायरिंग और मारपीट कर एक युवक को गंभीर रूप से घायल करने के मामले में पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त दो लकड़ी के फट्टे तथा घटनास्थल के पास से 315 बोर का एक खोखा कारतूस बरामद किया है।
पुलिस के मुताबिक, 21 अगस्त को ग्राम गोलापुर निवासी मो. सादाब मुकदमे की पैरवी के लिए प्रतापगढ़ जा रहा था। आरोप है कि ग्राम गनईडीह के पास लाल रंग की स्विफ्ट कार सवार लोगों ने ओवरटेक कर उसे रोक लिया और गाली-गलौज करने के बाद जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। सादाब बचने के लिए भागा, लेकिन गिर जाने पर आरोपियों ने लाठी-डंडे और लकड़ी के फट्टों से उसकी पिटाई कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
मामले में दिलीपपुर थाने में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाई गई थी। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री आलोक कुमार एवं क्षेत्राधिकारी पट्टी श्री प्रदीप सिंह के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक विजय कांत सत्यार्थी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर चौपई पुल के पास से नवाब अली उर्फ फुल्लन पुत्र जमील, निवासी यहियापुर, थाना दिलीपपुर, उम्र करीब 62 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने उसकी निशानदेही पर दो लकड़ी के फट्टे बरामद किए। इसके अलावा घटनास्थल के पास से 315 बोर का एक खोखा कारतूस भी मिला। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ कंधई थाने में वर्ष 2017 में हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज होने की बात भी पुलिस ने बताई है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक देवेन्द्र कुमार पाठक, कांस्टेबल आशीष कुमार और रिजर्व कांस्टेबल अवनीश कुमार शामिल रहे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *