Awam Ki Khabar

Your Daily Dose of News

News

रानीगंज तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस, एसपी दीपक भूकर ने सुनी जनसमस्याएं


प्रतापगढ़। तहसील रानीगंज में शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर ने अधिकारियों के साथ जनसमस्याएं सुनीं और उनके त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।
सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्राधिकारी रानीगंज विनय प्रभाकर साहनी तथा राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से फरियादियों की शिकायतें सुनीं। तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए लोगों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं, जिनका गंभीरता से परीक्षण किया गया।
पुलिस अधीक्षक ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त शिकायतों का निस्तारण निर्धारित समय सीमा के भीतर पारदर्शी और प्रभावी ढंग से सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी या कर्मचारी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनसमस्याओं का त्वरित एवं संतोषजनक समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है। सम्पूर्ण समाधान दिवस का उद्देश्य प्रशासन और आमजन के बीच सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का निष्पक्ष समाधान सुनिश्चित करना है, जिससे आमजन का विश्वास शासन-प्रशासन के प्रति और सुदृढ़ हो सके।
इस दौरान पुलिस एवं राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे तथा प्राप्त प्रार्थना पत्रों के निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *