Awam Ki Khabar

Your Daily Dose of News

News

हादसे में मृत मजदूर के परिजनों को मिला ₹12.62 लाख का मुआवजा, परिजनों को सौंपा गया चेक

जनपद चुरु (राजस्थान) में दिनांक 06 नवंबर 2023 को मेजर्स बीबीसी ईंट भट्ठा उद्योग पर झोंकवार के रूप में कार्य करते समय भट्ठे पर आग लगने से मजदूर स्व. रज्जन, निवासी — कोडर खुर्द, पोस्ट संग्रह, तहसील कुंडा, जनपद प्रतापगढ़ — गंभीर रूप से झुलस गए थे, जिनकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गई थी।
घटना के उपरांत कर्मचारी प्रतिकार आयुक्त एवं सहायक श्रम आयुक्त द्वारा क्षतिपूर्ति के रूप में वसूल की गई धनराशि ₹12,62,274 (बारह लाख बासठ हजार दो सौ चौहत्तर रुपये) का भुगतान मृतक की पत्नी श्रीमती माधुरी देवी एवं उनके बच्चों ऋषि कुमार एवं खुशी देवी को चेक के माध्यम से किया गया।
निर्देशानुसार धनराशि का एक भाग एफ.डी. एवं एम.आई.एस. के रूप में सुरक्षित निवेश किया गया, जबकि शेष राशि रेखांकित चेक के माध्यम से प्रदान की गई।
इस अवसर पर ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस के प्रांतीय सचिव एवं श्रमिक नेता श्री हेमंत नंदन ओझा उपस्थित रहे। चेक प्राप्त करने के उपरांत मृतक की पत्नी श्रीमती माधुरी देवी ने सहायक श्रम आयुक्त श्री सुविज्ञ सिंह एवं श्रमिक नेता श्री हेमंत नंदन ओझा के प्रयासों के प्रति आभार व्यक्त किया।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *