Awam Ki Khabar

Your Daily Dose of News

News

प्रतापगढ़: बादशाह कैनवास क्रिकेट प्रतियोगिता का रोमांचक फाइनल, महादेव इलेवन बनी विजेता


प्रतापगढ़ जनपद के गड़वारा स्थित आरटीओ कार्यालय के सामने मैदान पर आयोजित बादशाह कैनवास क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला अत्यंत रोमांचक रहा। फाइनल में महादेव इलेवन की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए भदौसी की टीम को पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया।
फाइनल मुकाबले का शुभारंभ समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय पांडे ने किया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि जीत और हार खेल का हिस्सा है, हार से निराश हुए बिना खिलाड़ियों को आगे और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रयासरत रहना चाहिए।
मैच में पहले बल्लेबाज़ी करते हुए महादेव इलेवन की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 156 रन का मजबूत लक्ष्य खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भदौसी की टीम दबाव में बिखर गई और 115 रन पर ऑलआउट हो गई।
इस पूरे टूर्नामेंट में नगर पंचायत गड़वारा के प्रतिनिधि सचिन सिंह शोलू की भूमिका विशेष रूप से सराहनीय रही। आयोजन को सफल बनाने में उनका सक्रिय सहयोग, निरंतर सहभागिता और खिलाड़ियों के प्रति समर्पण देखने को मिला।
सचिन सिंह शोलू ने कहा कि इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं युवाओं की प्रतिभा को निखारने के साथ-साथ आपसी भाईचारे और सौहार्द को भी मजबूत करती हैं। उन्होंने आगे कहा कि वे भविष्य में भी ऐसे आयोजनों में हमेशा बढ़-चढ़कर सहयोग करते रहेंगे।

कार्यक्रम में एआरटीओ प्रतापगढ़ डॉक्टर दिलीप गुप्ता भी उपस्थित रहे


शानदार प्रदर्शन के लिए मो. वकार को मैन ऑफ द मैच तथा करण सिंह को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया।
प्रतियोगिता में विजेता टीम महादेव इलेवन को ₹51,000 की नकद राशि एवं ट्रॉफी, जबकि उपविजेता टीम भदौसी को ₹31,000 की राशि व अन्य उपहार प्रदान किए गए। विजेता टीम को पूर्व विधायक नागेंद्र सिंह मुन्ना यादव ने ट्रॉफी प्रदान कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम के अंत में आयोजक मंडल सभासद इबरार अली, नवाब प्रधान इकरार अली, असलम, कमेंट्री टीम, सभी खिलाड़ियों एवं दर्शकों का आभार व्यक्त किया गया।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *