Awam Ki Khabar

Your Daily Dose of News

News

प्रतापगढ़ अजीत नगर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, गृहस्थी का सामान जलकर राख


प्रतापगढ़ जनपद के नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत अजीत नगर मोहल्ले में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अजीत नगर निवासी मुस्तकीम पुत्र एहसान उल्ला के घर में अचानक भीषण आग लग गई। घटना रिहायशी इलाके में होने के कारण आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया।
बताया जा रहा है कि घर में रखे दहेज के सामान में शॉर्ट सर्किट के चलते आग भड़क उठी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग की चपेट में आकर घर में रखा कीमती घरेलू सामान जलकर राख हो गया।
आग लगते ही स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाने का भरसक प्रयास किया और इसकी सूचना पुलिस व फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
गनीमत रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *