Awam Ki Khabar

Your Daily Dose of News

News

हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर कलमकारों को किया गया सम्मानित

प्रतापगढ़ – हिंदी पत्रकारिता दिवस के उपलक्ष्य में जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया इकाई प्रतापगढ़ द्वारा पत्रकारों को सम्मानित किया समारोह में आए हुए सभी पत्रकारों को अंग वस्त्र, प्रशस्ति पत्र, पेन, डायरी, देकर सम्मानित किया गया,वरिष्ठ पत्रकार आशुतोष खरे ने कहा कि पत्रकारों को निष्पक्ष पूर्ण तरीके से खबरों का संकलन करना चाहिए और खबरों में अपना एक विश्वसनीयता बनाए रखे और अधिक से अधिक छोटी-छोटी खबर पर भी पकड़ बनाएं उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज का दर्पण होता है जैसा आप समाज को दिखाएंगे वैसा वह देखेंगे तो आप हमेशा राष्ट्र समाज हित को देखते हुए कार्य को स्पष्ट तरीके से करो और पत्रकार हमेशा संगठित होकर कार्य करें,किसी पत्रकार का निंदा या कोई समस्या आती है तो पत्रकारों को मिलकर समस्या का समाधान करें वरिष्ठ पत्रकार महफूज हसन ने कहा कि पत्रकार समाज का ऐसा व्यक्ति है जो गरीब, असहाय लोगों की आवाज बनाकर उसको लोकतांत्रिक तरीके से न्याय दिलाता है। उन्होंने कहा कि पत्रकार धूप में तपता है, बरसात में भीगता है, सर्दी में ठिठुरता है, पत्रकार एक ऐसा प्रहरी है जो बिना बंदूक के रक्षा करता है पत्रकारिता कोई व्यवसाय नहीं है बल्कि यह समाज सेवा है। उन्होंने पत्रकारिता को व्यवसाय ना बनाने की सलाह दी,कहां की पत्रकार शासन प्रशासन और जनता के बीच सेतु का काम करता है और जनता की भलाई के लिए अपनी लेखनी को चलाता है पत्रकार समाज का आईना होता है। और यह लोकतंत्र का चौथा स्तंभ होता है जो अपनी लेखनी के दम पर समाज में व्याप्त कुरीतियों और भ्रष्टाचार को उजागर करता है इस अवसर पर आशुतोष खरे,रसीद अहमद,सलमान खान,बृजेन्द्र सिंह,फिरोज खान,उदय राज,अब्दुल अतीक,पंकज, आनन्द सिंह,कुलदीप सिंह,अरशद ,फखरे आलम,गौरव श्रीवास्तव, विनय तिवारी,ओपी गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *