
प्रतापगढ़।
जनपद प्रतापगढ़ में All India Majlis-e-Ittehadul Muslimeen (AIMIM) का जनाधार लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। इसी क्रम में जिले के कई स्थानीय नेताओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर संगठन को मजबूती दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रामकिशन तिवारी उर्फ संजय, विनोद कुमार तिवारी तथा विधानसभा रानीगंज क्षेत्र के बरसंडा ग्राम के प्रधान मोहम्मद गयास ने AIMIM का दामन थाम लिया। सभी ने पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी से जुड़ने का निर्णय लिया।
यह सदस्यता अभियान पूर्वांचल अध्यक्ष इसरार अहमद एवं जिला अध्यक्ष नय्यर कदीर के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस दौरान पूर्वांचल सचिव सलीम अहमद, मीडिया प्रभारी शाकिब अहमद तथा हाफिज नसीम समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
पार्टी पदाधिकारियों ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि प्रतापगढ़ में AIMIM लगातार अपने संगठन का विस्तार कर रही है और आने वाले समय में इसे और मजबूत किया जाएगा।

