Awam Ki Khabar

Your Daily Dose of News

Pratapgarh Ki Taja Khabar ! Breaking 2025
News

Pratapgarh Ki Taja Khabar ! Breaking 2025

Pratapgarh Ki Taja Khabar ! Breaking 2025

Pratapgarh Ki Taja Khabar ! Breaking 2025 भारत में नारी सदैव अग्रणी रही है नीता तिवारी विदित हो कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद प्रतापगढ़ जिले के कार्यकर्ताओं द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रताप बहादुर स्नातकोतर महाविद्यालय में सार्थकता का स्रोत है नारी विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि इंस्पेक्टर नीता तिवारी, चीफ प्रॉक्टर राजीव सिंह, विभाग प्रमुख ब्रह्मानंद प्रताप सिंह, प्रो नीरज तिवारी , डॉ वर्षा, प्रदेश सह मंत्री सुधांशु रंजन मिश्रा ने स्वामी विवेकानंद, मां सरस्वती, व मां अहिल्या बाई होलकर जी के समक्ष दीप प्रज्वलन करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस मौके पर मुख्य अतिथि नीता तिवारी ने कहा कि नारी अस्य समाजस्य कुशलवास्तुकारा अस्ति”” नारी समाज की आदर्श शिल्पकार है”, भारतीय दर्शन का यह उल्लेख नारी शक्ति और निर्माण का आह्वान है।

इस मौके पर विभाग प्रमुख डॉ ब्रह्मानन्द प्रताप सिंह ने कहा कि भारत में नारी सदैव अग्रणी रही है, प्रथम रही है। मातृशक्ति को आदि शक्ति माना जाता है। हमारी परंपरा, संस्कृति और चिंतन में नारी का सम्मान रहा है। यह हमारे लिये गौरव की बात है कि पूरे संसार में महिला सशक्तिकरण को स्वीकार किया और 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है।

इस मौके पर प्रदेश सह मंत्री सुधांशु रंजन मिश्रा ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मैं नारी शक्ति और उनकी उपलब्धियों का अभिनंदन करता हँ। विश्व पटल पर यह दिन चर्चा का विषय हो सकता है, लेकिन हमारे देश की छात्राएं रानी लक्ष्मी बाई को अपना मार्गदर्शक बनाकर महिला सशक्तिकरण का संकल्प कार्य रूप में परिणित हो रही है।

इस मौके पर विभाग संगठन मंत्री अनिल त्रिपाठी, जिला संयोजक शुभम मिश्रा, नगर मंत्री प्रभाकर पांडेय, नगर उपाध्यक्ष नेहा कौर , प्रांत कार्यकारिणी सदस्य शिवांग श्रीवास्तव, तनुश्री गुप्ता, प्रांत सेवार्थ विद्यार्थी सह संयोजक आयुष दूबे, नगर सह मंत्री वैभव राजपूत, प्रांजल श्रीवास्तव, रोहित उपाध्याय, शिखा ओझा, आदि लोग मौजूद रहे।

Pratapgarh Ki Taja Khabar
Pratapgarh Ki Taja Khabar

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *