MS Dhoni Back As CSK Captain? क्या धोनी Csk को फिर से जीत का स्वाद चखा पाएंगे?
Table of Contents
MS Dhoni Back As CSK Captain? क्या महेंद्र सिंह धोनी सीएसके की डूबती नैया को वापस ताथा थैया करवा पाएंगे? क्या धोनी साहब सीएसके को फिर से जीत का स्वाद चखा पाएंगे? क्या धोनी साहब की अगुवाई में सीएसके का जलवा फिर से जलाल बनेगा?

आईपीएल 2025 में धोनी एक बार फिर से कैप्टन बन गए हैं, और इसके पीछे वजह है – ऋतुराज गायकवाड़ का टूर्नामेंट से बाहर हो जाना। कहा जा रहा है कि उनके एल्बो में हेयरलाइन फ्रैक्चर है और इस कारण वह अब पूरे सीजन से बाहर हो चुके हैं। वैसे भी उनकी फॉर्म और कप्तानी दोनों पर सवाल उठ रहे थे – चार में से चार मैच हारना, टीम का आउटडेटेड लगना, प्लेइंग XI में बैलेंस की कमी… सब कुछ हिला हुआ था।
अब धोनी फिर से कप्तान बन चुके हैं। जैसे ही यह खबर आई, फैंस के चेहरे पर खुशी आ गई लेकिन साथ ही भावुक भी हो गए क्योंकि यह बदलाव ऋतुराज की चोट के कारण हुआ है।
धोनी और कप्तानी का रिश्ता बहुत पुराना है। याद कीजिए 2022 का आईपीएल – जडेजा कप्तान बने थे, टीम छह मैच हार चुकी थी, फिर बीच में चोट के बहाने जडेजा को बाहर किया गया और धोनी को वापस कमान सौंपी गई। 2023 में भी माही कैप्टन बने और सीएसके ने ट्रॉफी जीत ली।
2025 में कहानी फिर से दोहराई जा रही है। ऋतुराज ने सिर्फ एक मैच जीता और चार मैच हारे, अब माही पूरे सीजन के लिए कप्तान हैं।
धोनी आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं – 133 मैच जीते हैं, करीब 60% जीत प्रतिशत है, पांच आईपीएल ट्रॉफी हैं (रोहित शर्मा के बराबर), 12 बार प्लेऑफ में पहुंचे हैं, 10 बार फाइनल खेला है। मतलब धोनी को “असंभव” को “संभव” बनाना आता है।
लेकिन अब समस्या यह है कि धोनी 43 साल के हो चुके हैं। और यही उम्र उन्हें अब सीएसके की आखिरी उम्मीद बनाती है। टीम उनके मैजिक पर बहुत ज्यादा डिपेंड कर रही है। बचे हुए खिलाड़ी बहुत टॉप क्लास नहीं हैं।
सवाल यही है कि क्या धोनी साहब इस टीम को फिर से प्लेऑफ की दौड़ में ला पाएंगे?
आपको याद होगा – 2010, 2011, 2018, 2021 और 2023 में सीएसके ने ट्रॉफी जीती थी और हर बार धोनी कप्तान थे। 2022 में जडेजा के साथ एक्सपेरिमेंट फेल हो गया था। लेकिन 2023 में धोनी ने फिर कमाल कर दिया।
तो क्या 2025 में भी धोनी का जादू चलेगा?
एक और पॉइंट – धोनी के साथ जो भी खेलता है, वो खिल उठता है। चाहे दीपक हुड्डा हो, राहुल त्रिपाठी, या कोई और। कई लोग कह रहे हैं पृथ्वी शॉ या मयंक अग्रवाल जैसे खिलाड़ी भी सीएसके के लिए आ सकते हैं।
अभी सबसे पॉजिटिव बात यही है कि धोनी कैप्टन हैं। धोनी वो खिलाड़ी हैं जिनका नाम लेते ही उम्मीद जग जाती है। पिछले मैच में जब धोनी बैटिंग कर रहे थे, तो पूरे चेन्नई को उम्मीद थी कि कुछ तो करिश्मा होगा।
वैसे भी, धोनी के अलावा कोई कप्तान अब तक टीम को संभाल नहीं पाया – न रैना, न जडेजा, न ऋतुराज। हर बार जब भी टीम संकट में आई, माही लौटे।
अब वो 43 साल 278 दिन के हो चुके हैं, और IPL इतिहास के सबसे उम्रदराज कप्तान भी बन गए हैं। उन्होंने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा है जो पहले 41 साल 325 दिन का था। इससे पहले शेन वॉर्न और एडम गिलक्रिस्ट के नाम थे।
सोचिए, 41-43 की उम्र में भी जब बाकी लोग रिटायरमेंट के बारे में सोचते हैं, माही कप्तानी में नया चैप्टर लिख रहे हैं।
अब आपके हिसाब से क्या धोनी फिर से टीम को पटरी पर ला पाएंगे?
क्या माही फिर से एक चमत्कार करेंगे?
आप बताओ, दिल क्या कहता है – माही मारेंगे क्या?

Which team is better, RCB or DC? कौन सी टीम बेहतर है, आरसीबी या डीसी? Ipl 2025