Christmas 2025 सेंट स्टीवेंस एकेडमी में मनाया गया क्रिसमस वार्षिक उत्सव
आज फुल गोस्पल कैंपस क्रिसमस सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें विद्यालय के छात्राओं ने नृत्य नाटक लघु कथाओं बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया एक तरफ एक तरफ सर्दी दूसरी तरफ बच्चों के अंदर उससे ज्यादा उत्साह और जोश पाया गया| छात्र कृष्णा पाठक एवं सिद्धार्थ गौड के द्वारा क्रिसमस क्यों मनाया जाता है इस पर भाषण भी दिया गया| पर्यावरण प्रदूषण को कैसे रोक कर हम जनजीवन का बचाव कर सकते हैं
यह भी नृत्य एवं नाटक के द्वारा प्रस्तुति की गई, कार्यक्रम में भाग लेने वाले छात्र खुशी वर्मा, माही मोदनवाल, सौम्या मोदनवाल, रुथ गुप्ता, रिया सरोज, अक्सा, जोशुआ, जेम्स-जॉर्डन, कार्तिक, अजीम, भार्गवी यादव, सामर्थ मथाईस इत्यादि ने भाग लिया| विद्यालय के प्रधानाचार्य अमित सिंह ने बताया कि क्रिसमस किसी एक पंथ या समुदाय का पर्व नहीं बल्कि आपसी भाई-चारे का त्योहार है प्रभु यीशु लोगों उनके पापों से मोक्ष दिलाने के लिए इस दुनिया में आए | क्रिसमस पूरे विश्व में मनाए जाने वाले पर्वों में से एक है इस पर्व के द्वारा क्षमा दया प्रेम आपसी एकता बनाए रखना का उद्धेश्य दिया जाना चाहिए है |
इस विशेष मौके पर सांता क्लॉज ने विशेष उपहार वितरित किए, सामित शुक्ला, अंकित यादव, सीमा मौर्या, निशा सिंह, स्नेह लता जॉन, इकरा, एलिस प्रकाश अभिलाषा भटनागर रोमा सिंह एवं पूनम रानी इत्यादि शिक्षकगढ़ उपस्थित रहे |



