Awam Ki Khabar

Your Daily Dose of News

News

AIMIM में शामिल होने के बाद प्रतापगढ़ पहुंचे ठाकुर दिनेश सिंह, बोले — ओवैसी जैसा नेता देश में नहीं

प्रतापगढ़।
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) में शामिल होने के बाद ठाकुर दिनेश सिंह मंगलवार को प्रतापगढ़ पहुंचे। पार्टी नेता जाहिद अली के प्रतिष्ठान पर आवाम की खबर से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि 2027 में उत्तर प्रदेश की सरकार AIMIM के समर्थन के बिना नहीं बन सकेगी।
उन्होंने कहा कि जनपद प्रतापगढ़ की सभी जिला पंचायत सदस्य सीटों पर AIMIM मजबूती से चुनाव लड़ेगी और पार्टी का संगठन तेजी से विस्तार कर रहा है। सभी समाज के लोग बड़ी संख्या में पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं, जिससे यह साफ है कि जनता बदलाव चाहती है।
ठाकुर दिनेश सिंह ने कहा कि हमारे नेता बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी साहब सर्व समाज की बात करते हैं और ओवैसी जैसा नेता आज देश में नहीं है। उन्होंने कहा कि AIMIM सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है और हर तबके के अधिकारों के लिए संघर्ष करती है।
इस अवसर पर इमरान खान निवासी बिबियाकरनपुर ने AIMIM की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे और संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *