
प्रतापगढ़। आज दिनांक 08 मार्च 2026 को AIMIM पार्टी के प्रतापगढ़ कार्यालय पर जिला अध्यक्ष नयइर कदीर के नेतृत्व में सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कुंडा विधानसभा के विकास खंड बिहार अंतर्गत ग्राम सभा कमासिन के शाहनवाज हुसैन, हाजी कमरुद्दीन, कदीर अली, सजा उद्दीन, अहमद अली, मुस्तफा, महफूज आलम, इरफान अली सहित उनके तमाम साथियों ने AIMIM पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष नयइर कदीर ने सभी नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि AIMIM पार्टी सामाजिक न्याय, बराबरी और संविधान के मूल्यों की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष कर रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी में लगातार बढ़ रही सदस्यता से साफ है कि लोग अब अपने अधिकारों और सम्मान की आवाज को मजबूत करना चाहते हैं। उन्होंने नए साथियों से संगठन को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को आम जनता तक पहुंचाने की अपील की।
वहीं जिला महासचिव इंजीनियर अब्दुल्लाह अंसारी ने अपने संबोधन में कहा कि AIMIM हमेशा समाज के कमजोर और वंचित वर्गों की आवाज उठाने का काम करती रही है। उन्होंने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जा रहा है, ताकि आम जनता की समस्याओं को मजबूती से उठाया जा सके।
कार्यक्रम में पूर्वांचल अध्यक्ष जनाब इसरार अहमद, पूर्वांचल सचिव सलीम अहमद, जिला सचिव सफीक भाई, सदर विधानसभा अध्यक्ष मोबीन खान तथा शिवगढ़ द्वितीय के संभावित प्रत्याशी अरमान खान सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
