10 January News Pratapgarh

10 January News Pratapgarh

प्रेस विज्ञप्ति 10 January News Pratapgarh
10जनवरी 2025
उत्तर प्रदेश जल निगम लाल झंडा मजदूर यूनियन का द्विवार्षिक सम्मेलन एवं वर्ष 2024 में सेवानिवृत्ति कर्मचारियों के विदाई समारोह का आयोजन सुखपाल नगर लैब जल निगम सिटी प्रतापगढ़ पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राधेश्याम तिवारी ने की।

सम्मेलन का उदघाटन ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस उत्तर प्रदेश के मंत्री एवं डी टी यू सी के जनपद अध्यक्ष मजदूर नेता हेमंत नंदन ओझा ने किया। सम्मेलन का उदघाटन करते हुए हेमंत नंदन ओझा ने कहा कि वर्तमान में केंद्र व राज्य में श्रमिक व कर्मचारी विरोधी सत्ता स्थापित है जो श्रमिकों के मजदूरों के अधिकतम अधिकार को कुचलना चाहती है श्रमिकों के हित में बने 44 कानून को सरकार ने समाप्त कर दिया है उसकी जगह नई श्रम संहिता बनाई गई है जिसको भी लागू किए जाने की योजना है यदि उसे लागू किया जाता है तो देश भर के अंदर 20 करोड़ से अधिक मजदूर और कर्मचारी आंदोलन पर चले जाएंगे।

उन्होंने कहा कि सरकारें आती जाती रहेगी लेकिन जब मजदूर और कर्मचारी इकट्ठा रहेगा तभी उसके हितों की रक्षा हो सकेगी। केंद्र एवं राज्य सरकार की नीति सार्वजनिक उपक्रमों को बेचना विभागों का निजीकरण करना है। कर्मचारियों की भर्ती के बजाय ठेके पर और आउटसोर्सिंग पर तथा मानदेय पर स्कीम वर्कर्स और मजदूर रखे जा रहे हैं जिन्हें जीने लायक वेतन नहीं दिया जा रहा है । आज देश में फिर से श्रमिकों को धर्म जाति से ऊपर उठकर एक छतरी के नीचे एकजुट होने की आवश्यकता है। उन्होंने जल निगम में भी ठेकेदारी और आउटसोर्सिंग की प्रथा और व्यवस्था पर अपने भाषण में गहरी चोट दी,

और तत्काल ठेकेदारी प्रथा और आउटसोर्सिंग को समाप्त करने की आवश्यकता पर बल दिया। इस अवसर पर सम्मेलन को मुख्य रूप से नंद जी सिंह उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश पेंशन वेलफेयर एसोसिएशन, मुन्ना अली मंडल अध्यक्ष उत्तर प्रदेश जल निगम लाल झंडा मजदूर यूनियन, राम शिरोमणि ओझा लेखाकार पूर्व एवं विधि विशेषज्ञ जल निगम आदि ने संबोधित किया। इस अवसर पर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें संरक्षक राधेश्याम तिवारी, अध्यक्ष शेष कुमार तिवारी, उपाध्यक्ष नूर मोहम्मद, सचिव अभय मौर्य, उप सचिव मनोज कुमार यादव, कोषाध्यक्ष त्रिलोकी नाथ पांडे, संघर्ष समिति अध्यक्ष रामप्यारे यादव, कार्यकारिणी

सदस्य दुर्गेश ,श्रीवास्तव रमेश चंद्र यादव,वीरेंद्र कुमार ओझा, शिव बालक यादव सर्वसम्मत से चुने गए। इस अवसर पर सेवानिवृत कर्मचारी सर्व श्री जयप्रकाश शाह, शिव बहादुर सिंह, प्रेम शंकर द्विवेदी, प्रेमा देवी, शिव मूर्ति शुक्ला, राधेश्याम तिवारी, मोहम्मद शमीम अख्तर एवं रामकुमार श्रीवास्तव को अंगवस्त्र एवं उपहार से भरा हुआ बैग तथा छड़ी के साथ माल्यार्पण करते हुए सम्मानित किया गया। सम्मानित करने वालों में प्रमुख रूप से मजदूर नेता हेमंत नंदन ओझा मंडल अध्यक्ष मुन्ना अली, राम शिरोमणि ओझा, एवं नंद जी सिंह रहे। इस अवसर पर सैकड़ो की संख्या में जनपद भर से जल निगम के कर्मचारी जुटे थे।

10 January News Pratapgarh
10 January News Pratapgarh

Leave a Comment