


प्रतापगढ़। दिलीपपुर थाना क्षेत्र के सरखेलपुर चौपई गांव निवासी चिकित्सक आमिर उर्फ मुन्ना के 15 वर्षीय पुत्र सदान की सई नदी में डूबने से दुखद मृत्यु हो गई। इस हृदयविदारक घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार सदान नहाने के लिए सई नदी में उतरा था। इसी दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। साथ मौजूद लोगों ने उसे बचाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर आवश्यक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर, हादसे की खबर से पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

