Awam Ki Khabar

Your Daily Dose of News

News

राईन जूनियर हाई स्कूल में इफ्तार पार्टी का आयोजन, बड़ी संख्या में लोगों ने की शिरकत


प्रतापगढ़। आज दिनांक 07 मार्च 2026 को आजाद नगर स्थित राईन जूनियर हाई स्कूल में All India Majlis-e-Ittehadul Muslimeen (AIMIM) पार्टी के प्रतापगढ़ जिला महासचिव इंजीनियर अब्दुल्ला अंसारी की ओर से इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों के साथ-साथ स्थानीय आवाम ने भी बड़ी संख्या में शिरकत की।
इस अवसर पर पूर्वांचल अध्यक्ष जनाब इसरार अहमद, पूर्वांचल सचिव सलीम अहमद, जिला अध्यक्ष नइयर कदीर, पूर्व नगर अध्यक्ष जाहिद उर्फ बब्बे भाई, हाफिज मुश्ताक, कोहड़ार नगर अध्यक्ष इजहार भाई, इमरान, इंजीनियर नदीम, माजिद अंसारी, आदिल राईन, रईस अहमद, अकरम भाई, बाबू भाई सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
इस मौके पर इंजीनियर अब्दुल्ला अंसारी ने कहा कि रमजान का महीना रहमत, बरकत और मग़फिरत का महीना होता है। यह महीना इंसान को सब्र, इंसानियत, आपसी भाईचारा और जरूरतमंदों की मदद करने की सीख देता है। उन्होंने कहा कि रोजा केवल भूखे-प्यासे रहने का नाम नहीं है, बल्कि अपने अंदर की बुराइयों को खत्म कर अच्छे इंसान बनने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने सभी से रमजान के इस पाक महीने में समाज में अमन, भाईचारा और आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में देश और समाज की खुशहाली के लिए दुआ की गई।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *