Awam Ki Khabar

Your Daily Dose of News

News

बाराबंकी बलिदान दिवस पर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि


बाराबंकी। भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव के बलिदान दिवस के अवसर पर आल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन एवं भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के तत्वावधान में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें महान क्रांतिकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एआईएसएफ के प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि शहीदों ने ब्रिटिश साम्राज्यवाद के खिलाफ अपना सर्वोच्च बलिदान दिया था। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सत्तारूढ़ दल की नीतियों के चलते देश अमेरिकी प्रभाव में जा रहा है।
इस अवसर पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य परिषद सदस्य रणधीर सिंह सुमन ने कहा कि अंग्रेजी साम्राज्यवाद की मुखबिरी करने वाले लोग भगत सिंह के सपनों के भारत के सबसे बड़े विरोधी हैं। उन्होंने कहा कि देश का वास्तविक विकास तभी संभव है, जब ऐसे तत्वों से मुक्ति मिले।
पार्टी के कोषाध्यक्ष शिवदर्शन वर्मा ने कहा कि भगत सिंह एक ऐसे समाज की कल्पना करते थे, जहां शोषण, अत्याचार, महंगाई, बेरोजगारी और भुखमरी न हो। वहीं राज्य परिषद सदस्य प्रवीन कुमार ने कहा कि गौरक्षा के नाम पर कुछ अराजक तत्व अवैध वसूली कर साम्प्रदायिकता फैलाने का कार्य कर रहे हैं, जो शहीदों के आदर्शों के विपरीत है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मो. कदीर हसन ने की, जबकि संचालन विनय कुमार सिंह द्वारा किया गया। इस दौरान मुनेश्वर बक्स, प्रेमचन्द्र वर्मा, अमर सिंह, जितेन्द्र श्रीवास्तव, महेन्द्र यादव, आशीष शुक्ला, सच्चिदानन्द श्रीवास्तव, दीपक वर्मा, दीपक शर्मा, अम्बिकाप्रसाद, आनन्द गुप्ता, अंकुल वर्मा, श्याम सिंह आदित्य, अभय, आलोक, कु. रीमा मौर्य, आफरीन सिद्दीकी, योगेंद्र सिंह सहित अनेक लोगों ने शहीदों के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *