Awam Ki Khabar

Your Daily Dose of News

News

प्रतापगढ़ के पेट्रोल पम्पों पर पेट्रोल/डीज़ल उपलब्ध, जनता को अफवाहों से दूर रहने की अपील

जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी की अध्यक्षता में कैम्प कार्यालय में जिले में तेल आपूर्ति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पूर्ति अधिकारी अनुभव त्रिवेदी एवं तेल कंपनियों के क्षेत्रीय बिक्री अधिकारियों ने भाग लिया। जनपद प्रतापगढ़ में कुल 248 पेट्रोल-पंप संचालित हैं जिसमें पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल/डीज़ल उपलब्ध है। जिलाधिकारी ने जनता से अपील की है कि वे केवल अपनी आवश्यकता के अनुसार ही ईंधन लें और किसी भी प्रकार की भ्रामक खबरों या अफवाहों पर ध्यान न दें। इसके अतिरिक्त जनता को समस्या होने पर जनपद कन्ट्रोल रूम 9454417917 और आपूर्ति लिपिक 9918956000 पर संपर्क करने की सलाह दी गई है। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिया है कि पेट्रोल पंप संचालक जरीकेन या बोतल में पेट्रोल की बिक्री न करें। जनपद में समस्त उप जिला मजिस्ट्रेट एवं क्षेत्राधिकारी को भ्रमणशील रहकर शांति-व्यवस्था सुनिश्चित कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

Patrkar surajsoni

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *