
प्रतापगढ़। थाना रानीगंज क्षेत्र के ग्राम गंभीरपुर में मस्जिद के पास दो पक्षों के बीच हुई फायरिंग की घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना 14 मार्च 2026 की रात करीब 8:30 बजे उस समय हुई जब दो पक्षों के बीच आपसी कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया और दोनों ओर से फायरिंग हो गई।
सूचना मिलने पर थाना रानीगंज पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच के दौरान पता चला कि दोनों पक्षों के कुछ लोग मोटरसाइकिलों से आए थे। कहासुनी के बाद एक-दूसरे पर असलहों से फायरिंग की गई। इस दौरान अजमत अली उर्फ शोएब अली और रंजीत उर्फ मेजर पुत्र रामबहादुर सिंह निवासी रतनमई थाना दिलीपपुर को गोली लगने से चोटें आईं। दोनों घायलों को उनके साथियों द्वारा उपचार के लिए जिला अस्पताल प्रतापगढ़ भेजा गया।
घटना के संबंध में थाना रानीगंज में दोनों पक्षों के 10 नामजद तथा कुछ अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा संख्या 95/2026 धारा 191(2), 193(3), 190, 109(1) बीएनएस व 7 सीएल एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर ने तत्काल संज्ञान लेते हुए घटना के शीघ्र अनावरण और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया। अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) श्री शैलेन्द्र लाल तथा क्षेत्राधिकारी रानीगंज श्री विनय प्रभाकर साहनी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी रानीगंज श्री प्रभात कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों में अमरेश त्रिपाठी उर्फ टिंकू पुत्र सुरेश त्रिपाठी निवासी परसरामपुर थाना रानीगंज उम्र 28 वर्ष तथा राज सिंह पुत्र राजेश प्रताप सिंह निवासी रतनई थाना दिलीपपुर जनपद प्रतापगढ़ उम्र 22 वर्ष शामिल हैं।
पुलिस पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि प्रशांत सिंह व आदित्य शर्मा बुलेट मोटरसाइकिल से तथा राज व रंजीत उर्फ मेजर अपाचे मोटरसाइकिल से हनीफ चौराहा (मेढौली) गए थे। वहां अजमत अली उर्फ शोएब अली, सरफराज उर्फ रावा, फैजल और उनके साथ कुछ अन्य लोग मौजूद थे। पुरानी बात को लेकर वहां कहासुनी हो गई। इसके बाद जब वे लोग गंभीरपुर की ओर से रानीगंज जाने लगे तो दूसरे पक्ष के लोग पीछे से आकर गंभीरपुर तिराहे के पास मोड़ पर उन्हें रोककर गहमागहमी करने लगे। इसी दौरान गुस्से में आकर रंजीत उर्फ मेजर ने विपक्षियों पर फायर कर दिया। जवाब में सरफराज उर्फ रावा और अजमत अली ने भी असलहे से फायरिंग कर दी, जिससे रंजीत उर्फ मेजर के बाएं हाथ में गोली लग गई और अजमत अली भी घायल हो गया। इसके बाद दोनों पक्ष मौके से भाग गए।
पुलिस द्वारा अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में निरीक्षक सुधीर कुमार मय महराह, उपनिरीक्षक अंकित श्रीवास्तव और कांस्टेबल विकास बाबू थाना रानीगंज जनपद प्रतापगढ़ शामिल रहे।

