
अमरोहा। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के उत्तर प्रदेश के प्रमुख महासचिव एवं प्रदेश प्रवक्ता शमीम अहमद तुर्क एडवोकेट से मंगलवार को पार्टी के वरिष्ठ नेता इसरार अहमद, पूर्वांचल अध्यक्ष AIMIM उत्तर प्रदेश, ने मुलाकात की।
यह भेंट अमरोहा स्थित शमीम अहमद तुर्क एडवोकेट के चैंबर में हुई। मुलाकात के दौरान संगठनात्मक विषयों, प्रदेश एवं पूर्वांचल क्षेत्र की राजनीतिक गतिविधियों तथा पार्टी को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने को लेकर विचार-विमर्श किया गया।
पार्टी सूत्रों के अनुसार, दोनों नेताओं ने आपसी समन्वय बढ़ाने और आगामी राजनीतिक रणनीति पर चर्चा करते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करने पर सहमति जताई। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।