Awam Ki Khabar

Your Daily Dose of News

News

इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद युवती को भगाने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद युवती को भगाने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
प्रतापगढ़। रानीगंज थाना क्षेत्र में युवती को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों को विश्वनाथगंज रेलवे स्टेशन के पास से पकड़ लिया।
पुलिस के अनुसार मामले में विवेक गुप्ता और जय उर्फ जितेन्द्र मीना वांछित चल रहे थे। दोनों की तलाश में पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया।
पूछताछ में विवेक गुप्ता ने बताया कि उसकी एक युवती से इंस्टाग्राम के जरिए बातचीत होती थी। अक्टूबर 2025 में वह युवती को घरवालों की जानकारी के बिना अपने साथ सूरत ले गया था, जहां दोनों कुछ महीनों तक साथ रहे। बाद में पैसों की जरूरत पड़ने पर उसने युवती को अपने मित्र जय उर्फ जितेन्द्र मीना के पास छोड़ दिया और काम के सिलसिले में बड़ोदरा चला गया। इस दौरान युवती वहां से कहीं चली गई।
पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी युवती की तलाश करते हुए उसके गांव जाने की योजना बना रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों में विवेक गुप्ता (21) निवासी कजहेड़ी सेक्टर-52 चंडीगढ़ तथा जय उर्फ जितेन्द्र मीना (32) निवासी उमा विहार सोसाइटी, जोल्वा ग्राम रोड पलसाना, जिला सूरत (गुजरात) शामिल हैं।
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक अंकित श्रीवास्तव के साथ कांस्टेबल दिलीप कुमार व कांस्टेबल विकास बाबू की अहम भूमिका रही। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय भेज दिया है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *